Bhadoni News: विद्यालय प्रबंध समिति का हुआ गठन
भदोही, नवम्बर 8 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता।पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय चककलूटी में शनिवार को नई विद्यालय प्रबंध समिति का गठन हुआ। इसमें अर्चना यादव अध्यक्ष और अनिल उपाध्यक्ष चुने गए। चयनित हुए पदाधिकारियों ने विद्यालय हित में सदैव संघर्ष करने का भरोसा दिया। इस दौरान प्रधानाध्यापक विनोद कुमार ने बताया कि नव चयनित सदस्यों ने दायित्व के निर्वहन का भरोसा दिया। चयन प्रक्रिया के उपरांत गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इसके बाद सभी पदाधिकारियों व सदस्यों का माल्यार्पण स्वागत किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.