Bhadoni News: विद्यालयों में निकाली गई स्कूल चलो रैली
भदोही, जुलाई 26 -- Bhadoni News: गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड औराई के उच्च प्राथमिक विद्यालय कोइलरा एवं प्राथमिक विद्यालय कोइलरा में स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत एक जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ विद्यालय प्रबन्ध द्वारा हरी झण्डी दिखाकर किया गया। रैली में शामिल सभी बच्चों ने एक भी बच्चा छूटा संकल्प हमारा टूटा, आधी रोटी खाएंगे, स्कूल पढ़ने जाएंगे, पढ़ी लिखी नारी, घर की उजियारी, शिक्षा की अलख जगाएंगे, स्कूल पढ़ने जाएंगे जैसे नारे लगाकर शिक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया। रैली उच्च प्राथमिक विद्यालय कोइलरा से प्रारम्भ होकर कोइलरा, चन्द्रपुरा, अलमऊ गांव से होते हुए पुनः विद्यालय पर आकर समाप्त हुई। इस मौके पर विद्यालय के अध्यापक/अनुदेशक इन्द्रेश कुमार, साधना, देवेश कुमार बरनवाल, सरोजा आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.