भदोही, अगस्त 16 -- Bhadoni News: औराई, हिन्दुस्तान संवाद। केंद्रीय संचार ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा घोसिया स्थित राजेंद्र बरनवाल गर्ल्स इंटर कालेज में दो दिवसीय एकीकृत संचार आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, सामूहिक संवाद, गोष्ठी एवं चित्र प्रदर्शनी और पुरस्कार वितरण के साथ रविवार को कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। ब्लाक प्रमुख औराई बृज मोहन उर्फ विकास मिश्रा ने कहा कि आजादी दिलाने में बहुत से बुजुर्गों ने अपने प्राणों की आहूति दी थी। हम सब की जिम्मेदारी है कि अपनी पीढ़ियों को बेहतर भारत देने का का करें। इस दिशा में केंद्र एवं राज्य सरकारें लगातार काम कर रही हैं। डीआईओएस अंशुमान ने इस तरह का आयोजन समय-समय पर कराने की बात कही। विकास खंड, औराई के शिव कुमार ने स्वछता के महत्...