भदोही, जुलाई 23 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। जिले की पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार किया। साथ ही 15 लोगों को शांति भंग की आशंका में पाबंद। उधर, यातायात पुलिस ने नियमों के उल्लंघन के आरोपों में 195 दो पहिया तथा 35 चार पहिया सहित कुल 230 वाहनों का चालान किया। लगे हाथ दो लाख 53 हजार सात सौ रुपये का समन किया गया। गोपीगंज थाने के एसआई उमेशचंद्र यादव ने दानीपट्टी से एक वारंटी को गिरफ्तार किया। उधर, गोपीगंज पुलिस ने गेराई से तीन, भदोही ने गुलौरा से चार, ज्ञानपुर ने मर्चवार से दो, सुरियावां ने कांतीरामपुर से दो, औराई ने ब्लाक से दो लोगों के साथ ही कुल 15 लोगों को शांति भंग की आशंका में पाबंद किया। सभी पर मारपीट एवं शांति में खलल का आरोप था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...