भदोही, नवम्बर 26 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। वामपंथी पार्टियों एवं संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से 11 नवंबर को शहर में महाजुलूस निकाला जाएगा। इस दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी ज्ञानेश कुमार को हटाने के साथ ही 11 मांगों को लेकर आवाज बुलंद करेंगे। किसान नेता ज्ञान प्रकाश प्रजापति एवं रामजीत यादव ने बताया कि जुलूस में उत्तर प्रदेश किसान सभा (केनिड लेन), अग्रगामी किसान सभा, भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, आल इंडिया फारवर्ड ब्लाक तथा उत्तर प्रदेश किसान सभा (अजय भवन) जिला इकाईयों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे। शहर के पंजाब नेशनल बैंक के सामने 11 बजे लोग एकत्रित होकर वहां से पैदल ही स्टेशन रोड, लिप्पन तिराहा, ओवरब्रिज होकर भदोही तहसील पहुंचेगा। जहां पर बीडा मास्टर प्लान, औद्योगिक गलियारा बंद करने, एस...