भदोही, अक्टूबर 9 -- Bhadoni News: गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित लालानगर टोल प्लाजा के समीप यातायात के अत्यधिक दबाव को देखते हुए स्थानीय नागरिकों, स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को हाईवे क्रॉस करने में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसे लेकर गत दिनों सांसद डॉ. विनोद बिंद ने सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को फुटओवर ब्रिज के निर्माण का प्रस्ताव दिया था। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने फुट ओवरब्रिज के निर्माण को सैद्धांतिक रूप से स्वीकार कर लिया है। नितिन गडकरी ने सांसद को पत्र भेज कर यह जानकारी दी है। लिफ्ट की सुविधा के साथ ही ओवरब्रिज भी बनेगा। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने पत्र के माध्यम से अवगत कराया है कि फुट ओवरब्रिज की तकनीकी डिजाइन तैयार करने,आवश्यक भूमि अधिग्रहण की प्र...