भदोही, नवम्बर 21 -- Bhadoni News: चौरी, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के बिगही गांव में शुक्रवार को दोपहर बाद तालाब किनारे एक युवक का शव मिला। जिसकी पहचान गांव निवासी 25 वर्षीय तेज बहादुर चौहान के रूप में हुई, जो गुरुवार को लापता थे। युवक के हत्या की आशंका जताई जा रही है। उधर, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। उक्त गांव निवासी मुरली चौहान के बेटे तेज बहादुर घर पर रहकर ही मजदूरी एवं खेती-बारी का काम करते थे। उनकी शादी नहीं हुई थी। गुरुवार को वह घर से किसी काम से निकले और देर शाम तक नहीं लौटै। परिवार के लोग उनकी तलाश कर रहे थे। इस बीच, शुक्रवार को दोपहर बाद गांव के सीवान स्थित तालाब के पास युवक का शव मिलने की जानकारी हुई। ग्रामीणों ने जब पास जाकर देखा तो युवक का शव तालाब के पानी से काफी दूर पड़ा था और उसकी पहचान तेज बहादु...