भदोही, सितम्बर 3 -- Bhadoni News: सुरियावां, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के नेवादा रोही गांव में बुधवार की रात एक मकान में घुसे चोर लाखों का आभूषण समेत अन्य कीमती सामान चोर उठा ले गए। पीड़ित ने अज्ञात चोर के खिलाफ थाने में तहरीर दे दी है। मामला दर्ज कर पुलिस टीम जांच में जुट गई है। बताया जाता है कि उक्त गांव निवासी ओम प्रकाश पांडेय के मकान में रात्रि को चोर घुस गए। पीड़ित ने थाने में दी तहरीर में बताया कि चोर घर में रखा सोने का चैन, चांदी की पेटी समेत अन्य कीमती आभूषण और हजारों का सामान उठा ले गए। पीड़ित ने अज्ञात चोर के खिलाफ थाने में तहरीर दे दी है। यह भी पढ़ें- Mau News: ताला तोड़कर आभूषण एवं नकदी उठा ले गए चोर उधर मामला संज्ञान में आते ही पुलिस टीम जांच में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...