Bhadoni News: लबे रोड स्थापित कर दिया खुला ट्रांसफार्मर
भदोही, अगस्त 13 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। सुदूर गांवों में बिजली विभाग ने जहां चाहा वहीं पर ट्रांसफार्मरों को स्थापित कर दिया है। इसके कारण गांव के लोगों, राहगीरों को जो मुसीबतें हो रही हैं, उससे उनका कोई वास्ता एवं सरोकार नहीं है। बानगी के तौर पर मोढ़-कोछियां मार्ग के किनारे हरिपट्टी गांव में स्थापित ट्रांसफार्मर को ही देखा जा सकता है। इसके कारण अक्सर हादसे होते हैं।बता दें कि हरिपट्टी गांव के ब्राह्माण बस्ती एवं आसपास के गांवों में बिजली आपूर्ति को विभाग की ओर से गांव में ही सड़क किनारे ट्रांसफार्मर को स्थापित कराया गया है। ट्रांसफार्मर लगाते समय सड़क एवं पटरी तक का ध्यान नहीं दिया गया। उक्त मार्ग आसपास के दर्जनों गांवों को मोढ़ बाजार से जोड़ने का का करता है। ऐसे में अल सुबह से लेकर देर रात तक आवागमन लोगों का बना रहता है। दोनों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.