Bhadoni News: रोजगार मेले का आयोजन होगा कल
भदोही, अगस्त 17 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। जिला सेवायोजन अधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि श्रम और सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर के निर्देशन में बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने की दिशा में रोजगार मेले का आयोजन 19 अगस्त को औराई में होगा। रोजगार मेला में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को आनलाइन आवेदन विभागीय पोर्टल पर कराना होगा। औराई स्थित एक निजी प्रतिष्ठान में आयोजित रोजगार मेले में करीब 50 कंपनियों के अधिकारियों का आगमन होगा। अभ्यर्थियों का सत्यापन कर रोजगार के लिए चयनित किया जाएगा। रोजगार मेले में वहीं अभ्यर्थी प्रतिभाग करेंगे जिनका आनलाइन आवेदन होगा। वहीं, मेले के लिए अभ्यर्थी कैंप में भी आवेदन कर सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.