Bhadoni News: रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, सनसनी
भदोही, अक्टूबर 23 -- Bhadoni News: गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। पूर्वोत्तर रेलवे के नगर स्थित ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन के समीप माधोरामपुर गांव में डाउन लाइन पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। शुक्रवार की शाम तक पहचान नहीं हो पाई थी। बता दें कि गुरुवार की रात करीब 11:15 बजे स्टेशन मास्टर ज्ञानपुर रोड द्वारा जीआरपी को मेमो दिया गया। कहा कि कोतवाली के माधोरामपुर के पास किलोमीटर संख्या 264/28-26 के मध्य बनारस की तरफ डाउन लाइन पर एक व्यक्ति ट्रेन से कट गया है। सूचना पर जीआरपी चौकी प्रभारी ज्ञानपुर रोड आनंद कुमार यादव मय हमराह कांस्टेबल सचिन कुमार और कांस्टेबल जिगर यादव के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर लगभग 40 वर्षीय एक अज्ञात पुरुष का शव पड़ा मिला। मृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.