भदोही, सितम्बर 6 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। शहर का पकरी रेलवे फाटक शनिवार को आठ घंटे था। दूसरे दिन रविवार को भी बंद करके रेलवे लाइनों को दुरुस्त करने का काम किया गया। इसके कारण लोगों को आवागमन में दिक्कते हुईं। साथ ही जाम की स्थित रही। उधर, वाहन चालकों, शहर के लोगों ने रेलवे के अफसरों को जमकर कोसा। बता दें कि शनिवार को सुबह आठ बजे से पकरी रेलवे फाटक बंद कर दिया गया था। आठ घंटे तक फाटक बंद रहा। फाटक बंद होने से स्टेशन रोड, लिप्पन तिराहे की ओर वाहन चले गए। स्टेशन रोड और लिप्पन तिराहा भी जाम हो गया। स्टेशन रोड से जुड़ी गलियां भी जाम की चपेट में आ गई। शाम 4.45 बजे तक रेलवे फाटक खोला गया। उधर, दूसरे दिन रविवार को भी मरम्मत का कार्य किया गया। स्टेशन अधीक्षक कोमल सिंह ने बताया कि आठ बजे से लेकर आठ घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। पकरी रेलवे...