Bhadoni News: रेलवे क्रासिंग पर जाम से बढ़ी सड़क दुर्घटना
भदोही, नवम्बर 26 -- Bhadoni News: चौरी, हिन्दुस्तान संवाद। लगन के चलते वाराणसी भदोही मार्ग पर बढे ट्रैफिक के कारण कंधिया रेलवे क्रॉसिंग पर भयंकर जाम लगने के चलते फाटक को क्रॉस करना जोखिम भरा हो गया है। जाम में फंसे लोग आए दिन आपस में मारपीट भी कर ले रहे हैं। वाहन की चपेट में आकर लोग चोटिल भी हो जा रहे हैं। फाटक को पास करने के चक्कर में आए दिन राहगीरों में मारपीट हो रही है। अक्सर बड़े वाहन के दबाव के चलते गेट का बूम टूट रहा है और रेलकर्मी भी परेशान हैं। इतने के बावजूद भी पुलिसकर्मी तैनात नहीं किए गए हैं। इसके चलते ट्रैफिक पुलिस की भूमिका राहगीर निभाते हुए किसी तरह से अपने वाहनों को वहां से पास कर रहे हैं। बताया जाता है कि एनएच द्वारा सड़क चौड़ीकरण का कार्य काफी दिनों से बंद कर दिया गया है। वहां रेलवे क्रॉसिंग पर बन रहे पुल का निर्माण बजट का अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.