भदोही, अक्टूबर 8 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। मोबाइल पर रील बनाने के चक्कर में जिले का एक युवक गंगा नदी में डूब गया। घटना की जानकारी के बाद स्वजन घटना स्थल मिर्जापुर शास्त्री पुल पहुंचे। उधर, हादसे के कारण गांव में गुरुवार को सियापा छाया रहा। जिले के ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के डुहिया गांव निवासी 31 वर्षीय सुमित शुक्ला गुरुवार को मिर्जापुर गए थे। वहां पर गंगा नदी शास्त्री पुल पर वह मोबाइल से रील बनाने का काम कर रहे थे। उसी दौरान पुल की रेलिंग पर वीडियो बनाते समय उनका संतुलन बिगड़ा और वह नदी में गिर पड़े। पानी ज्यादा होने के कारण वह तेज बहाव में बह गए। मामले की जानकारी मिर्जापुर पुलिस को उनके मौसेरे भाई सक्षम पांडेय ने दी। कुछ ही देर पर पहुंचे जवानों ने युवक की तलाश को गोताखोरों को नदी में उतारने का काम किया। उधर, बेटे के नदी में डूब...