भदोही, अगस्त 29 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। मेजर ध्यानचन्द की जयंती एवं राष्ट्रीय खेल दिवस पर अंडर 14 बालक हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। हॉकी प्रतियागिता का उद्घाटन मो. शाह आलम जिला हॉकी संघ के संरक्षक द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया। प्रतियोगिता में कुल छह टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिताओं के समापन पर पहुंचे मुख्यअतिथि सांसद डॉ. विनोद कुमार बिंद खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन करते हुए विजेता टीम को पुरस्कृत कर सम्मानित किए। प्रतियोगिता का पहला मैच स्टेडियम-बी बनाम नेशनल इंटर कालेज भदोही के मध्य खेला गया। जिसमें नेशनल इंटर कालेज एक प्वाइंट से विजेता रही। दूसरा मैच राज हॉकी एकेडमी बनाम यूपीएस खेमईपुर भदोही के मध्य खेला गया। जिसमें राज एकेडमी-दो प्वाइंट से विजयी रही। तीसरा (सेमीफाइनल) मैच कम्पोजिट विद्यालय अमील...