भदोही, अक्टूबर 2 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती अन्तर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाया गया। जिला मुख्यालय पर डीएम शैलेश कुमार एवं विकास भवन पर सीडीओ बाल गोविंद शुक्ल द्वारा ध्वजारोहण किया गया। यह भी पढ़ें- Bhadoni News: हर तरफ गूंजा रघुपति राघव राजाराम का स्वरध्वजारोहण समारोह जिला पंचायत कार्यालय पर जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी ने ध्वजारोहण किया। दोनों महान जननायको की प्रतिमा पर पुष्पाजंलि अर्पित कर बताए पथ पर चलने का संकल्प लिया गया। कलक्ट्रेट पर जवाहर नवोदय के विद्यार्थियों ने संगीत प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। रघुपति राघव राजाराम, पतित पावन सीताराम का स्वर गुंजायमान होता रहा। इस दौरान डीएम गांधी व शास्त्री को नमन करते हुए भारतीय...