भदोही, जुलाई 14 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। चौरी थाना क्षेत्र के अमवांखुर्द गांव निवासी रीना देवी पत्नी त्रिलोकी गौतम ने तहरीर दिया। राशन कार्ड से नाम कटने को लेकर शिकायत पर गांव के लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया। पुलिस ने चार पर केस दर्ज किया। तहरीर में कहा कि छह जुलाई को वह भदोही तहसील में राशन कार्ड से नाम कटने की शिकायत करने वह गई थी। वहीं, सभागार में ही सुशील कुमार उर्फ अनील ने प्रार्थना पत्र देने से मना किया। इसे लेकर वहां हंगाम भी किया गया, अफसरों ने ऐसे में कमरे से बाहर कर दिया। शिकायती पत्र देने से नाराज आरोपित घर पहुंचने पर शाम को चढ़ कर आ गए और गालियां बकने के साथ ही मारपीट किया। पुलिस ने सुशील कुमार उर्फ अनिल, भाग्य लक्ष्मी, नीरज गौतम, धीरज गौतम के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा कायम किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...