भदोही, अगस्त 28 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर राशन कम देने की शिकायत करना कार्डधारक को महंगा पड़ गया। दबंग कोटेदार के बेटों ने पीट दिया। इतना ही नहीं, मारपीट का वीडियो एवं आडियो भी डीलिट कर दिया। पुलिस ने संबंधित धाराओं में चार आरोपितों पर केस दर्ज किया। भदोही कोतवाली क्षेत्र के नेवादाकला गांव निवासी प्रेमचंद पाठक ने कोतवाली में तहरीर दिया। कहा कि 26 अगस्त को वह अपने भतीजे विक्की पाठक के पास दिन में साढ़े आठ बजे सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर अनाज लेने गए थे। कोटेदार के बेटों एवं स्वजनों से राशन कम देने के बारे में जब पूछा गया साथ ही भतीजा वीडियो बनाने लगा। उसके बाद वीडियो को मनबढ़ों ने डिलीट कर दिया। इतना ही नहीं, लात, घूसा, डंडा, हाकी से बुरी तरह से पीटा गया। आरोप लगाया कि आरोपित ने पिस्टल भी निकालने ...