भदोही, जुलाई 11 -- Bhadoni News: भदोही। कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने को लेकर दो थानेदारों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने बताया कि राम सरीख गौतम को चौरी थाने से हटाकर अब ज्ञानपुर कोतवाली का प्रभारी बनाया गया है। इसी तरह चौकी प्रभारी खमरिया, औराई कुलदीप मिश्र को चौरी थाने की जिम्मेदारी दी गई। उधर, लोगों में इस बात की चर्चाएं रहीं कि लंबे समय से चौकियों पर जमे प्रभारियों को नहीं हटाया जा रहा है। जिसके कारण पुलिस की छवि पर धब्बा लग रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...