भदोही, जुलाई 26 -- Bhadoni News: सीतामढ़ी, हिन्दुस्तान संवाद। पौराणिक एवं धार्मिक नगरी सीतामढ़ी स्थित महर्षि बाल्मीकि आश्रम एवं गंगा तट पर मेला समापन के बाद शनिवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। जगह-जगह डंप कचरा को हटवाने के साथ ही सार्वजनिक स्थलों पर साफ-सफाई कराया गया।अखिल भारतीय राष्ट्रीय रामायण मेले के समापन के दो दिन बाद नारेपार ग्राम प्रधान प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह तथा ग्राम विकास अधिकारी संजय सिंह चौहान की देखरेख में मजदूरों की टीम ने सुबह से ही सफाई कार्य शुरू कर दिया। गंगा घाट से लेकर महर्षि वाल्मीकि आश्रम परिसर तक फैली गंदगी को हटाकर पूरे क्षेत्र को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाया गया। 23 जुलाई को आयोजित रामायण मेले में हजारों श्रद्धालु, पर्यटक और दूर-दराज से आए लोगों ने मेले का आनंद लिया था। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: श्रावणी मेले को ले...