Bhadoni News: रामलीला मंच का ऊपरी तल बनवाने की मांग
भदोही, अक्टूबर 22 -- Bhadoni News: सुरियावां। रामलीला समिति सुरियावां के पदाधिकारियों ने सांसद डॉ. विनोद कुमार बिंद को पत्रक सौंप रामलीला मंच स्थल पर ऊपरी तल बनवाने की मांग की है। गत दिनों सांसद रामलीला मैदान में लगे इंटरलाकिंग का लोकार्पण करने आए थे। इस बीच समिति के पदाधिकारियों ने सांसद डॉ. विनोद कुमार बिंद को पत्रक सौंप मंच स्थल पर दूसरी तल बनवाने की मांग किए। सांसद भी भरोसा दिए कि शीघ्र ही रामलीला मंच स्थल पर दूसरा तल बनवाने का प्रयास किया जाएगा। वहीं, रामलीला मंच के पदाधिकारी अशोक उमर एवं अश्वनी साहू ने बताया कि रामलीला मंच का ऊपरी तल बनने से मंचन करने आए कलाकारों को ठहरने में काफी राहत मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.