भदोही, अगस्त 24 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। गंगा का जल स्तर बढ़ने के साथ ही तटीय इलाकों में कीटों का प्रकोप काफी बढ़ गया है। सूर्यास्त होते ही घर के बाहर जैसे ही लाइट जला कीटों का आक्रमण शुरू हो जाता है। शाम को आंख में कीट जाने से बाइक सवार गिरकर चोटिल हो जा हरे हैं। कीट का आंतक रात्रि में इतना बढ़ जाता है कि लोग घर के बाहर भोजन व नाश्ता तक नहीं कर पा रहे हैं। ऐसा ही दृश्य इन दिनों रामपुर गंगा घाट तट पर देखने को मिल रहा है। सोमवार को गंगा घाट से सटे बस्ती में कीट का प्रकोप देखने को मिला। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: बरसात में बढ़ा मक्खी-मच्छरों का प्रकोप, ग्रामीणों ने की दवा छिड़काव की मांग बस्ती में घर के बाहर बैठे लोग कीटों को देख चिंता जाहिर करते रहे। ग्रामीणों की माने तो इन दिनों कीटों का प्रकोप काफी बढ़ गया है। चाय-नाश्ता की दुका...