Bhadoni News: रात में बरसात और दिन में बादलों ने दी राहत
भदोही, जुलाई 29 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। शहर एवं आसपास के गांवों में एक सप्ताह बाद मंगलवार की देर रात को बरसात हुई। इससे गर्मी, उमस से बेहाल आम जन को हल्की राहत मिली। हालांकि अच्छी बरसात न होने से किसानों में मायूसी नजर आई। उधर, बुधवार को पूरे दिन बादलों की आवाजाही देखी गई। बता दें कि देश एवं प्रदेश के अन्य जनपदों में इन दिनों मानसून पूरी तरह से मेहरबान नजर आ रहा है। लेकिन कालीन नगरी खासकर भदोही शहर एवं आसपास के गांवों में अब तक अच्छी बरसात का इस साल लोगों को इंतजार है। इधर एक सप्ताह से जिले में तीखी धूप, भीषण गर्मी एवं उमस का क्रम बना हुआ है। जिससे लोग जहां बेहाल हैं, वहीं बीमारियों की जद में भी। इस बीच, मंगलवार की देर शाम नौ बजे बादलों की आमद हुई। शहर एवं आसपास के गांवों पिपरी, अस्ती, पूरेकिशुन सिंह, तुलसीचक, रड़ई, याकूबपुर, उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.