भदोही, अक्टूबर 11 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। जिला अस्पताल ज्ञानपुर में आदिवासी महिला का इलाज न करने के मामले का संज्ञान प्रदेश राज्य मानवाधिकार आयोग ने लिया है। प्रकरण में डीएम को नोटिस भेजकर मामले की जांच करके साक्ष्यों को आयोग के समक्ष पेश करने का निर्देश दिया गया है।

आयोग ने मामले की जांच के दिए निर्देश बता दें कि ज्ञानपुर के जोरई गांव की प्रसूता महिला को प्रसव के लिए जिला अस्पताल ज्ञानपुर गत माह 29 सितंबर को ले जाया गया था। आरोप था कि डाक्टरों ने जाति देखकर इलाज करने से मना कर दिया था। जबकि अस्पताल के लोगों का कहना था कि प्रसूता को खून की कमी थी। इस बीच, अस्पताल गेट पर ही नार्मल डिलेवरी हो गई। उसके बाद मामला डीएम के संज्ञान में आने के बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रकरण की गूंज लखनऊ तक पहुंचने पर कईयों पर कार्रवा...