Bhadoni News: राजकीय पशु चिकित्सालय बनने से पालकों को मिलेगा लाभ
भदोही, जुलाई 26 -- Bhadoni News: बाबूसराय, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के नारायणपुर गांव में 70 लाख की लागत से बनने वाले राजकीय पशु अस्पताल निर्माण कार्य का शुभारंभ शनिवार को औराई विधायक दीनानाथ भास्कर ने किया। नारायणपुर पहुंचे विधायक का ग्रामीणों ने माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया।इस दौरान विधायक ने कहा कि नारायणपुर गांव में करीब 70 लाख की लागत से राजकीय पशु अस्पताल का निर्माण होगा। इससे क्षेत्रीय पशु पालकों को काफी राहत मिलेगी। शासन से संचालित योजनाओं का लाभ उन्हें ही मिले जो पात्रता की श्रेणी में आते हैं। वहीं, सीवीओ डॉ. एके सचान ने बताया कि पशु अस्पताल से पशु पालकों को इलाज में काफी राहत मिलेगी। इस मोके पर विमलेश शुक्ला, शिव कुमार, मुन्नू दुबे आदि उपस्थित थे। इसी तरह महराजगंज बसंतापुर में भी करीब एक करोड़ 21 लाख की लागत से राष्ट्रीय कृषि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.