भदोही, अक्टूबर 18 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। बच्चों से संबंधित आपत्तिजनक यौन साग्रमी के आरोपित को पुलिस ने दबोचा। आरोपित के पास से एंड्रॉयड मोबाइल बरामद किया गया। गोपीगंज थाने में बच्चों से संबंधित आपत्तिजनक यौन सामग्री बेचने, पाक्सो समेत अन्य धाराओं में मुकदमा कायम किया गया था। ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन के पास से आरोपित फैयाज अली निवासी ज्ञानपुर रोड को दबोचा गया। मोबाइल फोन के इंस्टाग्राम अकाउंट एवं फाइलों की जांच में बच्चों से संबंधित आपत्तिजनक यौन सामग्री पाई गई। वह भागने की फिराक में था। पुलिस टीम में सेतांशु शेखर पंकज, अवध नारायण सिंह, दिनेश कुमार यादव, संदीप पटेल, सुभाष, कन्हैया कुमार आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...