भदोही, अगस्त 8 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने कानून एवं शांति व्यवस्था को लेकर आपातकालीन सेवाओं की समीक्षा की। इस दौरान यूपी-112 कार्यालय में यूपी-112 के समस्त पीआरवी कर्मियों के साथ मीटिंग की। पीआरवी वाहनों के रिस्पॉन्स टाइम की समीक्षा की गई तथा ड्यूटी के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के संबंध में निर्देश दिया। कहा कि सूचना के कुछ ही मिनटों में संबंधित के पास पहुंचे। शिकायतकर्ताओं से अच्छे से बात करें, सच की जांच करके उसे आला अफसरों को बताएं। चेताया कि मनमानी एवं लापरवाही का बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...