Bhadoni News: युवक ने लगाया जानलेवा हमले का आरोप
भदोही, जुलाई 7 -- Bhadoni News: गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के नथईपुर गांव में एक युवक पर जानलेवा हमले का आरोप लगा है। पीड़ित ने गांव के ही एक व्यक्ति के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के अनुसार नथईपुर गांव निवासी जोगेन्द्र कुमार पांच जुलाई की रात घर लौट रहा था। आरोप है कि रास्ते में गांव के ही एक व्यक्ति ने उसे रोककर लोहे की राड से हमला कर दिया। हमले में जोगेन्द्र के सिर में गंभीर चोट आई और वह मौके पर बेहोश हो गया। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि हमलावर ने जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद जोगेन्द्र ने कोतवाली गोपीगंज पहुंचकर लिखित तहरीर दी और आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की। कोतवाली पुलिस का कहना है कि तहरीर प्राप्त हो गई है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.