भदोही, जुलाई 17 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। मौसम की दोहरी मार से अस्पतालों में डिहाईड्रेशन और सर्दी-बुखार मरीजों में इजाफा होता जा रहा है। धूप, छांव के संग बीच बीच में बारिश की स्थिति बनी है। इसका असर लोगों की सेहत पर पड़ा है। इसमें ज्यादातर मरीज बुखार, सर दर्द, दाद खाज, आंख में जलन, डिहाईड्रेशन, पेट दर्द के मरीज ओपीडी में पहुंच रहे हैं। जिन्हे जांच पड़ताल करके चिकित्सक दवा उपलब्ध करा रहे हैं।मौसम की मार से ओपीडी 700 से 800 के करीब बनी रही। आधा जुलाई माह गुजर गया लेकिन इतना बारिश नहीं हुआ कि खेतों में धान रोपाई शुरू हो पाए। मौसम की बेरुखी ने संक्रामक बीमारी को बढ़ावा दे दी है। यह भी पढ़ें- Bhadoni News: हल्की बारिश होने से बढ़ी उमस फिजिशियन डॉ. प्रदीप यादव ने बताया कि मौसम में बदलाव हुआ है। मरीजों की संख्या अन्य दिनों की अपेक्षा अधि...