भदोही, जुलाई 21 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। कालीन नगरी में मौसम का रुख पूरी तरह बदल गया है। झमाझम तो बरसात नहीं हो रहा है लेकिन मेघ की दस्तक संग चल रही हवा उमस भरी गर्मी से खूब राहत दी है। सोमवार को बादल छाने और हवा चलने का ऐसा प्रभाव पड़ा कि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस पर ही थम गया। जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सिवान में हवा व हल्का फूहारा के बीच किसान धान रोपाई करते नजर आए। जुलाई माह का 19 दिन गुजर गया लेकिन दो घंटे भी जमकर बरसात नहीं हुआ। हालांकि इन दिनों मौसम इतना सुहाना बना है कि पता ही नहीं चला कि कब सुबह और कब दोपहर-शाम हो गया।

संक्रामक बीमारियाँ मौसम में आ रहा बदलाव लोगों को बीमार कर दे रहा है। इन दिनों उल्टी, पेट दर्द, टाईफाइड, बुखार, सर्दी और मलेरिया जैसे संक्रामक मरीजों में इजाफा हो गया है। दो...