भदोही, जुलाई 25 -- Bhadoni News: भदोही/औराई, हिन्दुस्तान टीम। पुलिस की तीन टीमों ने शुक्रवार की रात मुठभेड़ में मेरठ के दो शातिर चोरों को दबोचा। उनके पास से दो तमंचा, चार कारतूस, 8.84 ग्राम हिरोईन, तीन मोबाइल, 36 सौ रुपये नकद बरामद करने का दावा किया गया। मुठभेड़ माधोसिंह रेलवे स्टेशन के पास हुई। यह भी पढ़ें- Orai News: दो शातिर बदमाश घायल, एक गिरफ्तार, चोरी का माल और अवैध असलहे बरामदपुलिस का बयान पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने बताया कि अंशु बरनवाल निवासी माधोसिंह (खमरिया रोड पर), औराई का एसबीआई का ग्राहक सेवा केंद्र है। 11 और 12 जुलाई की रात चोरों ने केन्द्र की छत की जाली को तोड़ केन्द्र से 4.80 लाख रुपये की चोरी की थी। मुंह बाधकर कैमरे में दो चोर नजर आए थे। मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपितों की तलाश को टीमों को लगाया गया था। मुखबिर की सूचना...