Bhadoni News: मिठाई का एक नमूना खाद्य विभाग टीम ने की संग्रहित
भदोही, अगस्त 12 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। डीएम शैलेश कुमार के निर्देशन में सहायक आयुक्त शशि शेखर के नेतृत्व में निरंतर जांच चल रही है। बुधवार को सहायक खाद्य आयुक्त की अध्यक्षता में सघन चेकिंग अभियान नगर पंचायत ज्ञानपुर में चलाया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. ताविंदा ने बताया कि ज्ञानपुर स्थित करीब आधा दर्जन दुकानों पर जांच की गई। इस बीच एक मिष्ठान की दुकान से गुलाब जामुन का नमूना संग्रहित किया गया। नमूना को संग्रहित कर जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। लैब से जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधित दुकानदारों पर कार्रवाई की जाएगी। बताया कि मिलावटी सामान बिक्री की रोकथाम के लिए निरंतर जांच अभियान चलाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Etawah Auraiya News: सावन में मिलावटखोरों पर चला खाद्य विभाग का डंडा, एक दर्जन दुकानों पर छापे मिलावीट और दूषित खाद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.