Bhadoni News: मालवाहक में घुसा आटो, चालक घायल
भदोही, अक्टूबर 25 -- Bhadoni News: गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के लालानगर टोलप्लाजा के पास शनिवार को एक तेज रफ्तार ऑटो सड़क किनारे खड़े मालवाहक में जा घुसा। हादसे में ऑटो चालक मामूली रूप से घायल हो गया, जबकि ऑटो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त। औराई के माधोसिंह निवासी असलम खान गोपीगंज से खाली आटो लेकर अपने घर लौट रहे थे। औराई की तरफ जाते समय लालानगर टोल प्लाजा के पास तेज गति के कारण ऑटो असंतुलित हो गया और सड़क किनारे खड़े मालवाहक में पीछे से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो का अगला हिस्सा मालवाहक में फंस गया। हादसे में चालक असलम खान को मामूली चोटें आईं। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और एनएचएआई की एंबुलेंस टीम पहुंच गई। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद मालवाहक में फंसे ऑटो को बाहर निकलवाया। घायल चालक का घटनास्थल पर ही प्राथमिक उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.