Bhadoni News: मारुतिनंदन का दर्शन कर कृतार्थ हुए भक्त
भदोही, जुलाई 28 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। अषाढ़ माह के अंतिम मंगलवार को चकवा महावीर मंदिर में मारुतिनंदन के दर्शन को भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। पांच बजे सुबह से ही मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा। हनुमान जी का दर्शन कर भक्त हलवा-पूड़ी, चना और लड्डू चढ़ाते रहे। समय की गति संग मंदिर में भक्तों की भीड़ भी बढ़ती गई। अषाढ़ माह के अंतिम मंगलवार को भक्तों वीर हनुमान का दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। ब्रह्ममूर्ति में स्नान कर श्रद्धालु हाथ में पूजा सामग्री लिए मंदिर की तरफ बढ़ते रहे। जय श्रीराम के उद्घेष से पूरा मंदिर परिसर गुंजायमान होता रहा। 30 जुलाई से पवित्र सावन माह लग रहा है। यह भी पढ़ें- Bhadoni News: देवाधिदेव महादेव का हुआ भव्य श्रृंगार ऐसे में अषाढ़ के अंतिम मंगलवार को भक्त महावीर के दर्शन को मंदिर में दर्शन-पूजन करते रहे। इसी तरह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.