भदोही, जुलाई 24 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। दूर-दराज से कार्यालयो में आए फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। मामलों के निस्तारण में किसी स्तर से लापरवाही की शिकायत मिली तो संबंधित अधिकारी के विरुद्ध जांच कर सख्त कार्रवाई होना तय है। यह निर्देश शुक्रवार को जनता दर्शन में डीएम शैलेश कुमार अधिकारियों को दिए। इस दौरान डीएम प्रत्येक प्रार्थना-पत्र का स्वयं अवलोकन करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराने का निर्देश दिए।जनता दर्शन में भूमि विवाद, पैमाइश, नामांतरण, वरासत, अवैध कब्जा, पुलिस, विद्युत, पेयजल, सड़क, पेंशन, राशन कार्ड, आवास, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं तथा विकास कार्यों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्य...