भदोही, जुलाई 26 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। सिद्धपीठ बाबा हरिहरनाथ मंदिर परिसर में बने मां काली देवी धाम में शनिवार की शाम भजन संध्या का आयोजन हुआ। इसमें भजन के माध्यम से भक्तों ने मां काली के महिमा का बखना किया। समय की गति संग मंदिर में भक्तों की संख्या बढ़ती गई। इस दौरान प्रधान पुजारी ब्र्रह्मजीत शुक्ला ने बताया कि शनिवार की शाम भजन संध्या आयोजित हुआ। इसमें माता रानी का दर्शन कर भक्त कृतार्थ होते रहे। देर शाम मां काली का भव्य श्रृंगार करते हुए महाआरती उतारने के बाद भक्तों में प्रसाद वितरित किया गया। समय की गति संग मंदिर में आस्थावानों की भीड़ बढ़ती गई। भक्त बाबा हरिहरनाथ, हनुमान, संतोषी व काली धाम में पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...