Bhadoni News: मां और बेटे पर आवारा सांड़ ने किया हमला, गई जान
भदोही, अगस्त 9 -- Bhadoni News: गोपीगंज (भदोही), हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के अमवां बाजार में शुक्रवार की शाम को आवारा सांड़ ने बाइक सवार मां एवं बेटे पर हमला कर दिया। दोनों को सड़क पर पटक दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान वाराणसी में मौत हो गई। उधर, क्षेत्र में दहशत के साथ ही स्वजनों में कोहराम मचा हुआ है। थाना क्षेत्र के पर्वतपुर गांव निवासी स्वर्गीय जर्नादन सिंह की 56 वर्षीय पत्नी विनीता सिंह अपने 24 साल के बेटे प्रांशु सिंह के साथ शुक्रवार की शाम को बाइक से घरेलू सामान खरीदने के अमवां बाजार गई थीं। दुकान के पास ही सड़क पर आधा दर्जन से ज्यादा आवारा मवेशियों का जमघट था। यह भी पढ़ें- Bhadoni News: छुट्टा सांड ने छीनी मां-बेटे की जिंदगी, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ उसी में से एक सांड़ ने मां एवं बेटे पर हमला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.