भदोही, अगस्त 11 -- Bhadoni News: सुरियावां, हिन्दुस्तान संवाद। अभोली ब्लॉक क्षेत्र के दुर्गागंज बाजार स्थित प्राचीन संकट मोचन मंदिर परिसर में विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन हुआ। ार्राष्ट्रीय महिला पहलवान खुशी पाल व रूबी की कुश्ती देख दर्शक तालियों की गड़गड़ाहट करते रहे। पहलवानों का दांवपेंच देख लोग दांतोंतले अंगूलिया दबाते रहे। कुश्ती दंगल का शुभारंभ भदोही विधायक जाहिद बेग ने पहलवानों से हाथ मिलाकर किया। यह भी पढ़ें- तीन क्राइम की खबरेंप्रतियोगिता में सहभागिता इस दौरान कुश्ती दंगल में राजस्थान, कानपुर, आजमगढ़, वाराणसी, प्रयागराज और मिर्जापुर सहित विभिन्न जिलों से करीब सैकड़ों पहलवानों ने पहुंचकर दमखम आजमाया। प्रतियोगिता में पुरुष पहलवानों के साथ महिला पहलवानों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। अमन और प्रवीण के बीच हुई रोमांचक कुश्ती में मिर्जापुर के अ...