भदोही, अक्टूबर 4 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। जिले में जीवित्पुत्रिका (जिउतिया) पर्व के दूसरे दिन रविवार को महादेव मंदिरों में आस्थावान पहुंचे। महिलाओं ने कैलाशपति की पूजा करने के बाद अन्न और जल ग्रहण किया। उसके बाद स्वजनों एवं पड़ोसियों में प्रसाद का वितरण किया गया। बता दें कि पर्व पर शनिवार को व्रती महिलाओं ने सूर्योदय के पूर्व स्नान आदि के बाद पूरे दिन निराजला व्रत रखा था। देर शाम तालाबों, जलाशयों एवं नदी किनारे स्थित जिउतिया माता के स्थल पर विधि-विधान से पूजा अर्चना किया गया। पूजा के बाद प्रसाद का सुरक्षित रख दिया गया। रविवार को सुबह महादेव मंदिरों में पहुंच कर पूजन करने के बाद प्रसाद का वितरण हुआ। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: पारण के साथ जीवित्पुत्रिका पर्व का समापन इस दौरान महिलाओं ने मंदिरों में मंगल गीत भी गाए। जिले के बाबा हर...