भदोही, नवम्बर 21 -- Bhadoni News: औराई, हिन्दुस्तान संवाद। सहकारी चीनी मिल औराई स्थित गौ आश्रय स्थल का निरीक्षण शनिवार को डीएम अनिल कुमार सिंह किए। इसमें मवेशियों को शीत से बचाव के लिए उचित इंतजाम कराने को निर्देशित किए। चेताए कि पशुओं के रख-रखाव में किसी स्तर से लापरवाही की शिकायत मिली तो जांच कर सख्त कार्रवाई होना तय है। गोवंश के रख-रखाव, चारा-पानी और भूसा भंडारण कराने को निर्देशित किए।

गोवंशों को ठंड से बचाने के निर्देश इस दौरान डीएम सीवीओ डॉ. एके सचान को निर्देशित किए कि ठंड के मौसम को देखते हुए गौ आश्रय स्थल में संरक्षित सभी गोवंशों को शीतलहर एवं ठंड से बचाने के लिए प्रभावी इंतजाम की जाए। इसके लिए पर्याप्त मात्रा में प्लास्टिक, भूसा एवं चुन्नी की व्यवस्था की जाए। साथ ही गोवंशों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने तथा उनके स्वास्थ्य की नियम...