भदोही, अक्टूबर 19 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। डीएम एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर शैलेष कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन 23 अक्टूबर को होगा। इसके लिए स्नातक स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 15 तथा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में पांच समेत कुल 20 मतदेय स्थल निर्धारित किए गए हैं। बताया कि मतदान दिवस पर मतदान कक्ष के अंदर मोबाइल फोन अथवा किसी भी प्रकार का कैमरा ले जाना प्रतिबंधित रहेगा। मतदाताओं से निर्वाचन संबंधी निर्देशों का पालन करने तथा मतदान प्रक्रिया की मर्यादा बनाए रखने की अपील की है। मतदान प्रकोष्ठ में मतदाता को पीठासीन अधिकारी द्वारा मतदान के लिए बैंगनी रंग का स्केच पेन उपलब्ध कराया जाएगा। यह भी पढ़ें- Hathras News: विशेष प्रेक्षक ने परखी मतदान केंद्र पर तैयारियों की हकीकत मतदाता उसी प...