Bhadoni News: मजदूर को पीटा, तीन पर केस दर्ज
भदोही, सितम्बर 27 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। शहर के जलालपुर वार्ड नंबर 10 निवासी मजदूर को मनबढ़ों ने रास्ते में पीट दिया। मामले में पीड़ित की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया। उक्त मोहल्ला निवासी सुनीता देवी ने तहरीर में कहा कि पति सुनील कुमार मजदूरी करने का काम करते हैं। 23 सितंबर की रात को वह काम करके वापस घर आ रहे थे। पुरानी रंजिश को लेकर अजय, कम्पोटर, बऊ ने रास्ते में रोक कर बुरी तरह से पीटा। उनकी चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने जान बचाने का काम किया। आरोपित लगातार धमकी भी दे रहे हैं। कोतवाली पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए प्रकरण की जांच शुरू कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.