भदोही, जुलाई 17 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। नगर पंचायत ज्ञानपुर में जमा दूषित पानी से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। अंधेरा होते ही मच्छरों का आतंक इतना बढ़ जाता है कि घर के बाहर बैठना तक दुभर हो जाता है। मच्छररोधी दवा का छिड़काव संग फागिंग कराने की मांग बार-बार की जा रही है, लेकिन संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। नगर स्थित प्रोफेसर कालोनी में कई स्थानों पर गंदा पानी जमा हो गया है। कूड़ा-कचरा से पटे स्थान पर गंदा पानी का जमा होना परेशानी का सबब बना हुआ है। अंधेरा होते ही कालोनी में मच्छरों का आतंक इतना बढ़ जाता है कि लोग अपना ही शरीर पीटने को विवश हो जाते हैं। कुछ दिन पूर्व फागिंग कराया गया था लेकिन डंप कचरा को नहीं उठाया जा सका है। नगर में सुबह कूड़ा उठाने वाला वाहन आता है और कूड़ेदान में रखा कचरा तो उठा लिया जाता है। लेकिन निर्धारित स्थान...