Bhadoni News: मच्छररोधी दवा छिड़काव कराने की उठी मांग
भदोही, अगस्त 29 -- Bhadoni News: ऊंज। हिन्दुस्तान संवाद क्षेत्रीय ग्रामीणों की बैठक शनिवार को दरवांसी गांव स्थित एक प्रतिष्ठान में हुई। इसमें ग्राम पंचायत स्तर से गांव की बाजार और बस्तियों में मच्छररोधी दवा छिड़काव संग नियमित फागिंग कराने की मांग की गई। चेताया कि ग्रामीण अंचलों में ब्लाक स्तर से दवा छिड़काव नहीं हुआ तो लोग हर स्तर से आवाज उठाने को बाध्य होंगे। इस दौरान महेश ने बताया कि क्षेत्र के कुरमैचा, नवधन, बसही, ऊंज, दौरियाहीं, सुभाषनगर, वहिदा आदि गांव में मच्छरों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। शाम ढलते ही मच्छरों का आतंक इतना बढ़ जाता है कि घर के बाहर बैठना तक दुभर हो जाता है। बिजली आपूर्ति ठप होते ही लोग मच्छरों के डंक व गर्मी से हैरान हो जा रहे हैं। ऐसे में ग्रामीण अंचलों में ब्लाक की तरफ से दवा का छिड़काव कराया जाना अत्यंत जरुरी हो गया है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.