भदोही, अक्टूबर 8 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। भूमि आवंटन संग बुनियादी सुविधा मुहैया कराने की मांग लेकर बुधवार को जिला मुख्यालय पहुंचे मुहसर समाज के लोगों ने पत्रक सौंपा। छतमी गांव निवासी मुसहर समाज के लोगों ने मांग के समर्थन में नारोबाजी करते हुए पानी निकासी की मांग प्रमुखता से की। इस दौरान सोवा देवी ने बताया कि हम लोग मुसहर समाज हैं। आजादी के दशकों बाद भी हम लोग बुनियादी सुविधाओं से महरूम हैं। हम गरीबों को आवास बनवाने के लिए भूमि आवंटित की जाए। बस्ती में जगह बहुत कम है। शादी-विवाह के समय रहने में बहुत दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। हम गरीब भूमिहीन हैं, ऐसे में प्राथमिकता के आधार पर भूमि आवंटित किया जाए।

पानी निकासी की समस्या नाला और पानी निकासी की सुविधा मुसहर बस्ती में कहीं नहीं है। हम लोगों को बिजली कनेक्शन भी नहीं मिल रहा ह...