भदोही, सितम्बर 28 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। डीघ ब्लॉक क्षेत्र के कौलापुर गांव में सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ कलश यात्रा संग हुआ। प्रथम दिन कथा का श्रवण कर आस्थावान कृतार्थ हो उठे। इस दौरान वृंदावन से आए अनुराग जी महराज ने भक्तों को कथा का रसपान कराते हुए कहा कि भागवत कथा के श्रवण मात्र से मानव का जीवन कृतार्थ हो जाता है।कहा कि श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने से कलियुग में सभी प्रकार के कष्टों का नाश होता है। वहीं, पितरों को मुक्ति भी मिलती। मृत्यु को जानने से मृत्यु का भय मन से मिट जाता है। जिस प्रकार परीक्षित ने भागवत कथा का श्रवण कर अभय को प्राप्त किया। वैसे ही भागवत जीव को अभय बना देती है। श्रीमद्भागवत कथा परमात्मा का अक्षर स्वरूप है। यह परमहंसों की संहिता है, भागवत कथा हृदय को जागृत कर मुक्ति का मार्ग द...