भदोही, अक्टूबर 24 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। शहर से सटे नईबाजार में शुक्रवार की रात श्री रामलीला समिति की ओर से भरत मिलाप कार्यक्रम सम्पन्न कराया गया। निकले लॉग विमान तथा सुंदर झाकियों के साथ ही भाईयों का मिलन देखकर लोगों की आंखें छलक गई। समिति द्वारा चयनित सुंदर लाग विमान बनाने वाले कलाकारों को शनिवार की भोर में पुरस्कृत किया गया। बता दें कि शुक्रवार को दशमी मेले के बाद देर रात विजय दशमी मैदान से आकर्षक लाग विमानों का जुलूस निकाला गया। विभिन्न मार्गों से होते हुए भोर में लाग विमान एक कालीन कंपनी स्थित भव्य मंच पर पहुंचा। उत्कृष्ट लाग विमान बनाने वाले कालाकारों को समिति द्वारा पुरस्कृत किया गया। यह भी पढ़ें- Mau News: भरत मिलाप:दोहरीघाट में श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ भरत मिलाप उधर, भरत मिलाप तथा प्रभु श्रीराम के अयोध्या आ...