भदोही, जुलाई 31 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। जनता दल यू के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पहुंच कर राज्यपाल के नाम संबोधित मांग पत्र एडीएम को सौंपा। प्रदेश सरकार से जिले की जनता की भावनाओं की कद्र करते हुए जनपद का नाम भदोही ही करने की मांग की। जिलाध्यक्ष सर्वेश राय ने कहा कि पार्टी केंद्र सरकार में भाजपा का सहयोगी दल है। भदोही वाराणसी का हिस्सा था, जिसे 30 जून 1994 को जिले बनाने का काम पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव ने किया था। जिले की पहचान कालीन कारोबार से है। विदेशी बायर तथा जिले के कारोबारी बार-बार नाम बदलने के कारण परेशान होते हैं। यह भी पढ़ें- बसपा सुप्रीमों ने जिलों के नामकरण के बाहने सपा को घेरा इसके पूर्व बसपा की सरकार में संत रविदास नगर नाम रखा गया था, जिसे छह दिसंबर 2014 को सपा की सरकार ने बदल कर भदोही कर दिया था।...