Bhadoni News: भगवान श्रीकृष्ण लीला का प्रसंग सुन मंत्रमुग्ध हुए भक्त
भदोही, सितम्बर 30 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। डीघ ब्लॉक क्षेत्र के कौलापुर गांव में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का प्रसंग सुन भक्त निहाल हो उठे। वृदांवन से पधारे अनुराग जी महराज ने भक्तों को कथा का रसपान कराया। इस दौरान अनुराग महराज ने कहा कि भक्त प्रह्लाद ने माता कयाधु के गर्भ में ही नारायण नाम का मंत्र सुना था। जिसके सुनने मात्र से भक्त प्रह्लाद के कई कष्ट दूर हो गए थे। कथा का आगाज गुरु वंदना के साथ किया गया। इसके उपरांत उन्होंने भगवान श्री कृष्ण की पावन लीलाओं का वर्णन किया। कहा कि बच्चों को धर्म का ज्ञान बचपन में दिया जाता है, वह जीवन भर उसका ही स्मरण करता हैं। ऐसे में बच्चों को धर्म और आध्यात्म का ज्ञान दिया जाना चाहिए। माता-पिता की सेवा व प्रेम के साथ समाज में रहने की प्रेरणा ही धर्म का मूल है। ऐसी कई उदाह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.