भदोही, अक्टूबर 2 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर। डीघ ब्लॉक के कौलापुर गांव में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा में पांचवें दिन शुक्रवार को भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का संगीतमय वर्णन किया गया। कथावाचक अनुराग जी महाराज ने कहा कि भगवान की भक्ति और भजन-कीर्तन ही कलिकाल में मोक्ष का सुगम मार्ग है। लीला और क्रिया में अंतर है। दूसरों को सुखी रखने की इच्छा से किया गया कार्य लीला कहलाता है। भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी लीलाओं के माध्यम से गोकुलवासियों को सुख और समृद्धि प्रदान की। माखन चोरी का भावार्थ बताते हुए कहा कि कन्हैया ने माखन नहीं, बल्कि भक्तों के मन की चोरी की थी। यह भी पढ़ें- Bhadoni News: भागवत कथा के श्रवण से मोक्ष की होती है प्राप्ति कथा के दौरान पूतना वध, कालिया नाग मर्दन और गोवर्धन पूजा की कथा सुनाई गई। इस मोके पर डॉ. लक्ष्मीधर चतुर्वेदी, अजय शुक...